नाज मंडी के नगर कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत उत्तर प्रदेश की बैठक नगर कार्यालय, अनाज मंडी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक गर्ग ने की, जबकि संचालन मनमोहन गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता अश्वनी गर्ग मौजूद रहे। बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न हुए कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे अध्यक्ष दीपक गर्ग ने स्वीकृत किया। व्यापारियों ने पारदर्शी लेखांकन की सराहना की और हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार

बैठक में मुख्य कार्यालय (व्यापार भवन) की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग से मुलाकात कर नगर में व्यापार भवन के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी नगर अध्यक्ष से जल्द मिलकर प्रस्ताव रखेगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल को मजबूत और भव्य रूप देने के लिए सभी व्यापारियों को मंडल से जोड़ना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि नगर का व्यावसायिक संगठन और अधिक सशक्त हो सके।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर घायल

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में मुख्य रूप से दिलशाद चार्ली, अश्वनी गर्ग, मनमोहन गर्ग, अजय जैन, गोपाल महेश्वरी, सरफराज अहमद आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बने परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »