समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचाल

विश्वकर्मा समाज में तकरार गहराईः चंदा गबन, फर्जी चिकित्सक होने और दबाव बनाने के गंभीर आरोपों को लेकर जगदीश पांचाल ने की डीएम-एसएसपी से शिकायत

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा समाज में एक सामाजिक संगठन पर वर्चस्व को लेकर पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद अब और भी अधिक तीखा रूप ले चुका है। समाज के सक्रिय पदाधिकारी नरेश विश्वकर्मा द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत के बाद अब दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। नरेश विश्वकर्मा पर समाज से किये गये चंदे के लाखों रुपये का गबन करने के आरोप लगने के बाद मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने डीएम और एसएसपी को औपचारिक शिकायत देकर नरेश विश्वकर्मा तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ विस्तृत जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नरेश विश्वकर्मा स्वयं को डॉक्टर बताकर समाज के लोगों को लंबे समय से गुमराह कर रहे हैं। साथ ही समाज के कार्यक्रमों व योजनाओं के नाम पर जमा किए गए चंदे का अब तक कोई संतोषजनक हिसाब-किताब प्रस्तुत नहीं किया गया है।
गुरूवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश पांचाल और महासचिव मुकेश धीमान के द्वारा अन्य पदाधिकारियों और समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ पत्रकारों से वार्ता की गई। इसमें जगदीश पांचाल और मुकेश धीमान ने बताया कि नरेश विश्वकर्मा ने समाज के कुछ लोगों के साथ विगत दिवस जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रस्ट के गठन और पदाधिकारियों पर भ्रामक एवं साक्ष्यहीन आरोप लगाये हैं। जबकि वास्तविकता कुछ ओर है। विश्वकर्मा चौक ट्रस्ट समिति विश्वकर्मा चौक भोपा रोड भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत 02 जुलाई 2024 को उप रजिस्ट्रार प्रथम मुजफ्फरनगर के समक्ष विधिवित रूप से पंजीकृत संस्था है।
मुकेश धीमान ने बताया कि इससे पूर्व करीब 10-12 साल से एक अपंजीकृत संस्था विश्वकर्मा चौक समिति विद्यमान थी, जिसके अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, जोकि खुद को डॉक्टर लिखते, बताते और प्रचारित करते हैं, रहे हैं और जगदीश पांचाल महामंत्री थे। 26 मई 2024 इस समिति के सभी सदस्यों के द्वारा समाज की एक आम सभा का आयोजन कराया गया था। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि अपंजीकृत समिति को विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट के नाम पंजीकृत कराया जाये। इसमें नरेश ने ही जगदीश पांचाल को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया था। इसके बाद ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया।
पंजीकरण होने पर समिति स्वतः ही भंग हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी नरेश विश्वकर्मा ने खुद को स्वयंभू अध्यक्ष प्रचारित करते हुए समिति को अवैध रूप से खड़ा रखा और करीब 7-8 साल तक एकत्र किये गये सामाजिक चंदे का कोई हिसाब किताब नहीं दिया गया। साल में समिति को एक से दो लाख रुपये का चंदा मिलता रहा। इसमें से कुछ शोभायात्रा व अन्य आयोजन पर खर्च किया गया। इसके बावजूद जब भी हिसाब मांगा गया तो आनाकानी की गई। मुकेश धीमान का आरोप है कि जब समाज के सदस्यों ने चंदे की राशि का विवरण सख्ती के साथ मांगा तो नरेश विश्वकर्मा ने उलटा उन पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेश आठवीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताते है। आज हमने डीएम और एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है और पुलिस व प्रशासन से नरेश विश्वकर्मा के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि नरेश ने सामाजिक चंदे से एकत्र करीब 10-12 लाख रुपये का गबन किया हुआ है। उनके साथ मुकेश धीमान गालिबपुर आज भी फर्जी रसीद छपवाकर समाज के लोगों से चंदा जुटा रहे हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बाबूराम पंाचाल, शेरपाल पांचाल, प्रदीप धीमान, अशोक धीमान आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अतिशय क्षेत्र वहलना मंडिर में वर्धमान स्त्रोत विधान में भक्तों का लगा मेला

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  अतिशय क्षेत्र वहलना मंडिर में वर्धमान स्त्रोत विधान में भक्तों का लगा मेलासूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  होटल वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर छापा, पकड़ी बड़ी जीएसटी चोरीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता को धमकाने पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »