नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवाना

हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर का निर्माण है, और इसमें जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण, नगरपालिका लगातार ऐसे कदम उठाती रहेगी

मुजफ्फरनगर। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मुज़फ्फरनगर नगरपालिका ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से बढ़ती जनसंख्या और विस्तृत होते शहरी क्षेत्र के बीच सफाई तंत्र को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को 64 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई पांच अत्याधुनिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ शहरवासियों को समर्पित की गईं। इससे न सिर्फ कूड़ा संग्रहण की गति बढ़ेगी, बल्कि वार्डों में स्वच्छता अभियान को और संगठित रूप मिलेगा।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बृहस्पतिवार सुबह मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग पहुंचकर पालिका सभासदों एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ट्रैक्टरदृट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त ग्रांट से खरीदे गए इन वाहनों पर नगरपालिका परिषद् की ओर से कुल 64 लाख रुपये व्यय किए गए हैं, जो निकाय की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
लोकार्पण के दौरान ट्रैक्टरदृट्रॉलियों को कर्मचारियों को सौंपते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इन नए वाहनों के माध्यम से शहरी क्षेत्र से कूड़ा परिवहन अधिक तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कंपनी बाग का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में सफाई की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति, पथ-प्रकाश व्यवस्था, पेड़-पौधों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की योजनाओं की समीक्षा की। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्कों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर निरंतर ध्यान दिया जाए, ताकि लोग साफ-सुथरे वातावरण का लाभ उठा सकें।
मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहाकृकि स्वच्छता किसी एक विभाग की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे शहर का सामूहिक संकल्प है। नगरपालिका अपनी तरफ़ से हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है, परंतु हमें शहर को एक गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प को साधने में असली सफलता तब मिलेगी जब हर नागरिक स्वच्छता को अपना दायित्व समझे। ये नई ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ न केवल सफाई व्यवस्था को गति देंगी, बल्कि मुज़फ्फरनगर की सुंदरता और स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत बनाएंगी। हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर का निर्माण है, और इसमें जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। नगरपालिका लगातार ऐसे कदम उठाती रहेगी, जिनसे शहर विकास और स्वच्छता के नए मानकों को छुए। हमें इस पहल से पूरी उम्मीद है कि मुज़फ्फरनगर की सफाई व्यवस्था में एक नया सकारात्मक बदलाव आएगा और शहरी परिवेश और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और आकर्षक बनेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मौहम्मद खालिद, शौकत अंसारी, अमित पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप पांच करोड़ लगाने को तैयार, जल निगम के कारण लटका सड़क निर्माण

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  किसान सेना डाल रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा में बाधापालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »