पाकिस्तान ने अमेरिकी कंपनी से किया 500 मिलियन डॉलर का करार, बलूचिस्तान के खनिज संसाधन दांव पर

इस्लामाबाद: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपने प्राकृतिक खजानों पर विदेशी निवेश आकर्षित करने में जुटा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अमेरिका की यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स (US Strategic Metals – USSM) के साथ 500 मिलियन डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता बलूचिस्तान समेत देश के खनिज क्षेत्र में संयुक्त खनन परियोजनाओं और रिफाइनरी विकास पर केंद्रित है।

अमेरिका के साथ नया माइनिंग डील

अमेरिका के मिसौरी स्थित यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स और पाकिस्तान की फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (FWO) के बीच यह समझौता ज्ञापन (MoU) सोमवार को हुआ। इसके तहत पाकिस्तान में एक बड़ा खनन केंद्र और पॉली-मेटैलिक रिफाइनरी स्थापित की जाएगी। यह डील पिछले महीने वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच हुए व्यापार करार के बाद हुई है, जिसने अमेरिकी कंपनियों को पाकिस्तान के खनिज और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का रास्ता दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी गिरफ्तार, स्कूल शूटिंग की योजना बरामद

किन खनिजों पर रहेगा फोकस?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, नई साझेदारी की शुरुआत पाकिस्तान से सीधे खनिज निर्यात से होगी। इनमें एंटीमनी, तांबा, सोना, टंगस्टन और दुर्लभ मृदा तत्व (Rare Earth Elements) शामिल हैं। अमेरिकी कंपनी USSM उन्नत विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक इन खनिजों के उत्पादन और रीसाइक्लिंग में विशेषज्ञता रखती है।

इसे भी पढ़ें:  2000 पाउंड के कई बंकर बस्टर; इस्फहान में धमाकों के बाद आग-धुएं का विशाल गुबार

बलूचिस्तान में बढ़ेगा विरोध

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन और विद्रोह का केंद्र रहा है। यहां की विशाल खनिज संपदा पर विदेशी निवेश लगातार विवाद का कारण बनती रही है। चीन पहले ही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जरिए इस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है। अब अमेरिकी करार को लेकर भी स्थानीय लोग विरोध जता रहे हैं।

विदेशी कंपनियों की मौजूदगी

बलूचिस्तान की रेको डिक सोने की खदान में कनाडा की बैरिक गोल्ड कंपनी पहले से ही 50% हिस्सेदारी रखती है। वहीं पुर्तगाल की मोटा-एंगिल ग्रुप ने भी पाकिस्तान के नेशनल लॉजिस्टिक्स कॉर्प के साथ एक अलग समझौता किया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस ताज़ा समझौते से और अधिक अमेरिकी कंपनियां पाकिस्तान के खनन क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशेंगी।

इसे भी पढ़ें:  नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर बौखलाए ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »