मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसा और आत्महत्या से कोहराम, एक दिन में चार की मौत

रतनपुरी में बस, बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोगों की गई जान, खतौली में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला

मुज़फ्फरनगर। ज़िले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने जिले को झकझोर कर रख दिया। एक ओर रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर खतौली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव ईख के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक ही दिन में चार लोगों की मौत होने से मृतकों के परिवार में कोहराम बना नजर आया। दोनों घटनाओं की पुलिस जांच जारी है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जनपद मुज़फ्फरनगर में मंगलवार को हुई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। पहली घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र की है, जहां रोडवेज बस, एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना 23.09.2025 को रतनपुरी क्षेत्र में हुई। हादसे में मेरठ व शामली जनपदों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल ग्लोबल अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा और अब मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

खतौली में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या!
दूसरी ओर, खतौली थाना क्षेत्र के कैलावाड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। गांव निवासी मोहित पुत्र संजय का शव ईख के खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की मौत के पीछे के कारणों को लेकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं, और परिवारजन गहरे सदमे में हैं। एक ही दिन में हुई इन दो अलग-अलग दुखद घटनाओं ने जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रहा है, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि सड़क सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर अब और ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  कार्तिक गंगा स्नान पर शिव चौक पहंुची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया खिचड़ी वितरण

Also Read This

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »