महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

आरोपी पर लगाया चरित्रहीन साबित करने की साजिश रचने का आरोप, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता को फोन कर आपत्तिजनक संदेश भेजने और बार-बार कॉल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खतौली क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और मुजफ्फरनगर कचहरी में वकालत करती हैं। मूल रूप से मेरठ जनपद के एक गांव की निवासी महिला अधिवक्ता वर्तमान में खतौली कस्बे के मोहल्ला देवीदास में रहती हैं और छुट्टी के दिनों में वो अपनी ससुराल में आती जाती रहती है। उसके पति एक सैन्य बल में महाराष्टÑ में तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

महिला अधिवक्ता के अनुसार 4 नवंबर 2025 की रात करीब 11:09 बजे उनके मोबाइल फोन पर मेरठ जनपद के थाना फलावदा क्षेत्र के ग्राम बतौर निवासी राधेश्याम पुत्र नैनपाल की ओर से कॉल और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहा है और गंदी नीयत से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति साजिश के तहत उन्हें समाज में चरित्रहीन साबित करने का प्रयास कर रहा है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मामले में खतौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राधेश्याम के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी ने किया करोड़ों रुपये का घपला, कर्मियों ने खोला मोर्चा

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »