भोपाल/रतलाम – रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। करीब 15 मिनट के अंदर बी-1 कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आग दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बी-1 थर्ड एसी बोगी में लगी थी।

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी
रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें: अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी





