स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्माना

बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, अभिभावकों से सुरक्षित परिवहन चुनने की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों और मालवाहक गाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाया है। घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बीच विभाग की इस कार्रवाई ने अभिभावकों और वाहन संचालकों के लिए स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ मुजफ्फरनगर सुशील कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 और 22 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान माखियाली चौकी क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रहे कई वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चार स्कूल वाहन, दो ट्रैक्टर और सात ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध किया गया। इसके अलावा तीन बिना परमिट चल रहे वाहनों का चालान करते हुए उन्हें भी माखियाली चौकी में बंद किया गया। विभाग ने इन कुल कार्रवाइयों में 11 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया है।
एआरटीओ ने बताया कि स्कूल संचालन से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। तीन ऐसे स्कूल वाहन, जो बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस, बिना वैध लाइसेंस और बिना परमिट के संचालित हो रहे थे, उन्हें भी निरुद्ध किया गया। इन पर 95 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने इसे छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया। बताया कि अभियान में यह पूरी कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन टीम और यात्री कर अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल वाहनों में न भेजें जिनकी फिटनेस समाप्त हो, परमिट न हो, या जिनकी भौतिक स्थिति सुरक्षित न हो। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना नियमों के संचालन करने वाले वाहनों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  आईआईटीयन ललिता ने गंगा

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »