मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीत

टिहरी फाल्कन्स ने देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से हराया, वसुंधरा सुपर किंग्स ने भवानी लायंस को 5 विकेट से दी मात

मुजफ्फरनगर। सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के दो लगातार मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पहले मैच में टिहरी फाल्कन्स ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करते हुए देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया, वहीं दूसरे मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने संयमित बल्लेबाजी के दम पर भवानी लायंस को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दोनों मैचों में खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन और निर्णायक क्षणों ने लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है।

लीग के मैच-12 में टिहरी फाल्कन्स और देवभूमि रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शिवम चौधरी ने 32 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। सार्थक चची और अक्षु बजवा ने 39-39 रन बनाकर मध्यक्रम को संभाला। अंतिम ओवरों में अजय कश्यप ने नाबाद 4 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। देवभूमि रॉयल्स की ओर से निगम चौधरी और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें:  मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की शुरुआत लड़खड़ाई। हालांकि प्रिंस पंवार ने 57 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। हर्ष भाटी (27) और निगम चौधरी (नाबाद 18) ने प्रयास किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में अजय कश्यप और सार्थक चची ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी, जबकि अक्षु बाजवा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके। मैच में टिहरी फाल्कंस देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया। अक्षु बाजवा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस पंवार को प्रदान किया गया। चयनित खिलाड़ियों को एमसीए के जॉइंट सेक्रेटरी सीए अजय जैन और उपाध्यक्ष इंद्र माथुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंह

एमपीएल मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स की शानदार वापसी

एमपीएल-2 के मैच-13 में भवानी लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। उदित चौधरी और प्रवीण रमन ने 34-34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि विशाल सिंह ने 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वसुंधरा सुपर किंग्स केे युवराज सिंह नागर ने 3 विकेट झटके। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वसुंधरा की शुरुआत संतुलित रही।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

युवराज चौधरी ने 40 रन बनाकर पारी को दिशा दी, जबकि आशमित बलियान (31) और हर्षित राठी (27) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ऋतिक वत्स और विवेक कुमार ने नाबाद रहकर टीम को 18.1 ओवर में 155 रन तक पहुंचाया और 11 गेंदों का खेल शेष रहने के बावजूद अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। ऑल राउंडर युवराज चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि फाइटर ऑफ द मैच का खिताब विशाल चौधरी को मिला। टिहरी फाल्कन्स और वसुंधरा सुपर किंग्स की जीत ने प्लेऑफ की दौड़ को नया मोड़ दे दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन एमसीए भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, कुशल पाल सिंह सहित टिहरी सें वैभव गोयल, मयंक बिंदल, देवभूमि के सुमित रोहल, डॉ हेमंत, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय शर्मा, रोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासतसनी के पिता का 26 फरवरी

Read More »

नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंहइसके अलावा बलूचिस्तान

Read More »

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल

  उन्नाव यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 12 बजे एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम का ऐलान

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वाराणसी का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे और समाज के लोग अपनी दुकानें बंद रखकर सामूहिक मातम मनाएंगे। शहर की 32 अंजुमनों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआओं का सिलसिला जारी है। मौलाना जफर हुसैनी ने कहा कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। लोग

Read More »