यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को भेजा था पत्र, मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का पुनः सत्यापन कराने का काम होगा तेजी के साथ

लखनऊ। यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग से और समय मांगा गया है। इसे अब मंजूर कर दिया गया है। यूपी में अब एसआईआर की सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस संबंध में आयोग को पत्र भेज दिया था। ताकि मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का पुनरू सत्यापन कराया जा सके।
रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 99.24 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। डिजिटाइज गणना प्रपत्रों में 18.85 प्रतिशत गणना प्रपत्र असंग्रहीत यानी मृतक, स्थाई रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। अभी तक 80.29 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाता व उसके परिवार के अन्य सदस्य के हस्ताक्षर से वापस मिल चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18.85 प्रतिशत लगभग 2.91 करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र असंग्रहीत श्रेणी के हैं, जिसमें सर्वाधिक 8.22 प्रतिशत यानी लगभग 1.27 करोड़ स्थायी रुप से अपने निवास स्थान से स्थानांतरित मतदाता हैं। 2.98 प्रतिशत यानी लगभग 45.95 लाख मृतक मतदाता, 1.5 प्रतिशत यानी लगभग 23.69 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहले से ही किसी और स्थान पर भी मतदाता हैं। 0.62 प्रतिशत या 9.58 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र लेकर अभी तक वापस नहीं किया। वहीं, 5.49 प्रतिशत यानी 84.73 लाख मतदाता अनुपस्थित हैं।
मतदाताओं से अभी तक प्राप्त गणना प्रपत्रों की मैपिंग का काम 76 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। यह मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से की गई है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मैपिंग के काम में और तेजी लाते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम वर्ष-2025 की मतदाता सूची में न होने से उनको गणना प्रपत्र नहीं प्राप्त हुए, उनसे फार्म-6 भरवाएं जाएं। इसी तरह 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरवाए जाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 14 जिलों, 132 विधानसभा क्षेत्रों और 143509 मतदेय स्थलों में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मृतक, स्थाई रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारी बैठककर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट को 12 दिसंबर तक असंग्रहीत मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराएंगे। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि अब नए वोटरों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आवेदन आ भी रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म-6 भरकर नए वोटर के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्थापित हुए लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए उन मतदाताओं को फॉर्म-8 भरना होगा।

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर जेल में, ग्रामीणों का विरोध

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »