न्यू मैक्स सिटी प्रकरण ने पकड़ा तूल, टावर पर चढ़कर युवक ने दिया धरना

हाईवोल्टेज प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प, भूमि घोटाले की जांच और मिलों में जल रहे कूड़ा-कचरे पर रोक की मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में न्यू मैक्स सिटी टाउनशिप परियोजना को लेकर उठ रहे सवाल अब सड़क से निकलकर आसमान तक पहुंच गए हैं। पहले समाजसेवी विकास बालियान द्वारा मामले को उजागर किए जाने के बाद अब एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन स्थित टावर पर चढ़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन जिले में बढ़ते प्रदूषण और न्यू मैक्स सिटी भूमि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया जा रहा है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

न्यू मैक्स सिटी टाउनशिप परियोजना लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा ने नई मंडी क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के टावर पर चढ़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक जिले की मिलों में जल रहे कूड़ा-कचरे पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाती और न्यू मैक्स सिटी भूमि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।

इसे भी पढ़ें:  दलित किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों का मंत्री आवास पर हंगामा

अजय शर्मा द्वारा टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टावर पर चढ़कर धरना देकर बैठे युवक अजय को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन घंटों तक युवक वहीं पर अड़ा रहा। वायरल हो रही वीडियो में वह मिलों से निकलने वाले धुएं, कूड़ा-कचरा जलाने से फैल रहे प्रदूषण और इसके कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही उसने न्यू मैक्स सिटी को भी एक बड़ा घोटाला और धांधली बताते हुए कहा कि इसमें निवेशकों का पैसा भी डूबा हुआ है, सेबी में बंधक भूमि बेच दी गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले समाजसेवी विकास बालियान ने दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर विकसित हो रही न्यू मैक्स सिटी परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। विकास बालियान के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद न्यू मैक्स सिटी से जुड़ी 212.51 एकड़ भूमि सेबी के पास गिरवी रखी गई थी, जिसका वर्ष 2013 में मूल्यांकन लगभग 307 करोड़ रुपये किया गया था। आरोप है कि इसी भूमि को वर्ष 2022 से 2024 के बीच आनंद सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा ऑथराइज्ड सिग्नेटरी बनकर करीब 95 करोड़ रुपये में विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों को बेच दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सेबी यह स्पष्ट कर चुका है कि भूमि से संबंधित मूल दस्तावेज उसके पास सुरक्षित हैं, तो फिर किस आधार पर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की गई? सेबी की अनुमति के बिना भूमि की बिक्री, ट्रांसफर और रजिस्ट्री कैसे संभव हुई? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि जिस परियोजना का नक्शा वर्ष 2025 में स्वीकृत हुआ, उसकी प्लॉट बिक्री वर्ष 2024 में कैसे शुरू कर दी गई।
विकास बालियान ने जिलाधिकारी को वर्ष 2024 की बैंक रसीदें भी सौंपी हैं, जो न्यू मैक्स द एड्रेस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित बताई जा रही हैं। उनका दावा है कि भूमि बिक्री से प्राप्त धनराशि सेबी-सहारा खाते में जमा नहीं की गई, जबकि यह राशि निवेशकों की थी और उसी से रिफंड संभव होना था। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्लीदृहरिद्वार हाईवे की प्रीमियम लोकेशन पर स्थित भूमि, जिसकी बाजार कीमत 50 लाख से 1 करोड़ रुपये प्रति बीघा तक बताई जाती है, उसे मात्र 5 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से कैसे बेचा गया, यह अपने आप में गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब इस पूरे प्रकरण को लेकर आम नागरिक, सामाजिक संगठन और पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आने लगे हैं। टावर पर चढ़कर किया गया यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज हो सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन जनता को अब ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  दलित किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों का मंत्री आवास पर हंगामाजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  दलित किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों का मंत्री आवास पर हंगामाइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साहपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शवउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकीदोपहर करीब 12 बजे

Read More »