भगवान की भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव: हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में अग्रवाल परिवार की श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन शुक-परीक्षित चरित्र, मनुकर्दम प्रसंग, वाराह अवतार और कपिल उपदेश का भावपूर्ण वर्णन

मुजफ्फरनगर। अग्रवाल परिवार के द्वारा सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को सदैव सत्कर्मों के मार्ग पर चलना चाहिए और भगवान की भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा।

कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं के समक्ष शुक-परीक्षित चरित्र, मनुकर्दम चरित्र, वाराह अवतार और कपिल उपदेश प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचन करते हुए हिमेश शास्त्री महाराज ने शुक-परीक्षित चरित्र के माध्यम से बताया कि राजा परीक्षित को जब सात दिन के भीतर मृत्यु का श्राप मिला, तब उन्होंने जीवन के अंतिम समय को भगवान की भक्ति और ज्ञान प्राप्ति में लगाया। उन्होंने शुकदेव मुनि से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया और उसी के माध्यम से मोक्ष का मार्ग प्राप्त किया। इस प्रसंग के माध्यम से महाराज ने बताया कि मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान की शरण में रहकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तार

मनु-कर्दम चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति, भगवान की लीला और धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनु और कर्दम ऋषि के प्रसंग से हमें संयम, तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिलता है। वाराह अवतार के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने बताया कि जब हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को पाताल लोक में ले जाकर छिपा दिया था, तब भगवान विष्णु ने वाराह अवतार धारण कर पृथ्वी को बचाया और दैत्य का वध कर धर्म की स्थापना की। कथा के दौरान वाचक हिमेश शास्त्री महाराज ने कपिल उपदेश प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन कर भगवान कपिल द्वारा माता देवहूति को दिए गए ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के संदेश को समझाया। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और आत्मज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य जीवन के बंधनों से मुक्त हो सकता है। जीवन में सुख और दुख का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता को सुख-दुख मानने लगा, जबकि कर्मों का प्रतिफल ही सुख व दुख है, दुख का क्षण ही हमें भगवान की भक्ति से जोड़ता है। यह तय है कि कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा और ये ही श्रीमद भागवत का ज्ञान है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जानलेवा शीत में बेसहारों के लिए धरती पर उतरा प्रशासन

कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया और भगवान के नाम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में शाकुम्भरी पेपर मिल के अविन अग्रवाल, डॉ. प्रवेश,डॉ. संयम और सुनील गर्ग एडवोकेट रहे। कथा आयोजक अग्रवाल परिवार के अभिनव अग्रवाल सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया और कथा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति तायल और रचना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायल

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  UP BOARD EXAM-1463 परीक्षार्थियों ने छोड़ा हाईस्कूल विज्ञान का पेपर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »