बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वैश्य समाज में आक्रोश

महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सदस्यों में गहरा असंतोष उभर कर सामने आया है। महासभा ने रविवार को आपात बैठक कर पड़ोसी देश में हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। संगठन ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के कई हिस्सों से लगातार हिंदुओं पर हमले, उत्पीड़न और उनके कारोबार पर असर पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि निर्दाेष लोगों की हत्या और उपद्रव की घटनाओं ने हिंदू समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन ने की अवैध निजी टैक्सियों पर कार्रवाई की मांग

बैठक के बाद पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने भारत सरकार से प्रमुख कदम उठाने की मांग की। महासभा के द्वारा अपनी मांगों में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। भारत और बांग्लादेश के बीच सभी प्रकार के संपर्क व सुविधाओं पर पुनर्विचार किया जाए। भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार संरक्षण का मुद्दा उठाया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि हिंदुओं के लिए व्यवसाय करना और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती बन गया है। सदस्यों ने कहा कि भारत के लोग, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, सभी प्रकार की हिंसा और मानवाधिकार हनन की निंदा करते हैं। महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, विश्वदीप गोयल, अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, पवन बंसल, सचिन अग्रवाल और सुनील तायल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस परिवार व वृद्धजनों में बांटी खुशियांइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस परिवार व वृद्धजनों में बांटी खुशियांलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »