मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमा

उद्योगों की सुरक्षा को लेकर उद्यमियों में बना हुआ है रोष, फेडरेशन ने डीएम-एसएसपी से मिलकर की थी कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड पर स्थित श्री तिरूपति इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में घुसकर उद्यमियों के खिलाफ हंगामा करने, धमकी देने और कामकाज बाधित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बिल्लू राणा, विशाल सिंह और आशीष त्यागी सहित लगभग 100 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस प्रकरण को लेकर फैक्ट्री के मालिक अंशुल सिंघल पुत्र महेन्द्र सिंघल और उत्कर्ष जैन पुत्र दीपक ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 6 फरवरी 2026 की सुबह करीब साढ़े दस बजे 70 से 100 असामाजिक तत्व दीवार कूदकर फैक्ट्री परिसर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की, जबरन गेट खोल दिया तथा बाहर से पत्थरबाजी भी की गई। हमलावरों ने फैक्ट्री बंद कराने की धमकी देते हुए मालिकों को बुलाने के लिए दबाव बनाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक ने रोहाना पुलिस चौकी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में घुसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद बिल्लू राणा, आशीष त्यागी और विशाल सिंह के नेतृत्व में मौजूद भीड़ ने नारेबाजी करते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है तथा उसके पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मौजूद है। आरोप है कि इसके बावजूद उपद्रवियों ने अधिकारियों से भी बदसलूकी की और अवैध शर्तें रखते हुए फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी। फैक्ट्री मालिकों को दो दिन का समय देने और इसके बाद रास्ता बंद कर धरना देने की चेतावनी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

घटना से आक्रोशित उद्योगपतियों ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगों में इसी तरह असुरक्षित माहौल रहा तो औद्योगिक इकाइयों को बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों ने प्रदर्शन भी किया था। उद्योगपतियों का कहना है कि वे ईमानदारी से कर अदा कर रहे हैं और सभी सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं, इसके बावजूद यदि दबंगई और भीड़तंत्र के जरिए फैक्ट्रियां बंद कराई जाएंगी तो जिले में उद्योग चलाना असंभव हो जाएगा। वहीं विशाल राणा ने भी सोमवार को ही कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए श्री तिरूपति इंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने, मानकों की अनदेखी करने और प्रदर्शन करने पर झूठों मामलों में फंसाने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर डीएम से निष्पक्ष जांच की मागं की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकालकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज माहेश्वरी जी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »