9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की उम्मीदों के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट विधानसभा में पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और विकास का लाभ हर क्षेत्र तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि SDG इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2018-19 में 29वें स्थान से सुधरकर 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण केंद्र बन चुका है, जहां भारत के कुल उत्पादन का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा तैयार हो रहा है।

औद्योगिक विकास: 27,103 करोड़ का प्रावधान

औद्योगिक विकास योजनाओं के लिए 27,103 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13% अधिक है।

  • मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तार व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये

  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लिए 2,374 करोड़ रुपये

  • अटल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन हेतु 2,000 करोड़ रुपये

  • एफडीआई और फॉर्च्यून-500 कंपनियों को आकर्षित करने की नीति के लिए 1,000 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब तक 200 रक्षा उद्योगों के एमओयू साइन हुए हैं, जिनसे 35,280 करोड़ रुपये निवेश और 53 हजार से अधिक रोजगार का अनुमान है।

स्वास्थ्य क्षेत्र: 37,956 करोड़ रुपये, 15% बढ़ोतरी

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 37,956 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

  • जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लागू

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में मेडिकल टीमें

  • पल्स पोलियो अभियान में 3.28 करोड़ से अधिक बच्चों को ड्रॉप

  • आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के 49.22 लाख परिवार लाभार्थी

  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हेतु 8,641 करोड़ रुपये

  • नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन हेतु 2,000 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20 के लिए अब 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल

प्रदेश के सभी 75 जिलों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित है।

कृषि और किसान: 3.12 करोड़ किसानों को DBT

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 3.12 करोड़ किसानों को 94,668 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

  • मुफ्त बिजली से सिंचाई सुविधा जारी

  • अल्पकालिक फसली ऋण वितरण 10,257 करोड़ रुपये

  • फसल बीमा योजना के तहत लाखों किसानों को क्षतिपूर्ति

इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त कराये

महिलाओं के लिए खास

  • बीसी सखी मॉडल के तहत 39,000 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन

  • महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां

  • 60 हजार महिला गन्ना किसानों को प्राथमिकता

  • सेफ सिटी परियोजना व वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण

  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना से 26.81 लाख बालिकाएं लाभान्वित

युवाओं के लिए घोषणाएं

  • 9.25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण

  • 4.22 लाख युवाओं को रोजगार

  • 49.86 लाख टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण

  • 163 अभ्युदय केंद्रों पर 23 हजार युवाओं को मुफ्त कोचिंग

  • 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम

टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर

प्रदेश में एआई मिशन, स्टेट डाटा अथॉरिटी और डाटा सेंटर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। डीजल नलकूपों को सौर ऊर्जा आधारित करने और सिटी इकोनॉमिक रीजन योजना लागू करने का भी प्रस्ताव है।

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्तीकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »