केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी | 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को लाभ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इस फैसले से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।

सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब इसके गठन और कार्यक्षेत्र (Terms of Reference) को भी स्वीकृति मिल गई है। आयोग का कार्यकाल 18 महीने का होगा, जिसके भीतर इसे अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करनी होंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस आयोग की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई होंगी। आईआईएम बैंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष अंशकालिक सदस्य (Part-time Member) और पंकज जैन, सचिव (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय) को मेंबर सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से  लोगों को उमस से मिली राहत

यह आयोग एक अस्थायी संस्था के रूप में काम करेगा। आवश्यक हुआ तो आयोग अपनी अंतरिम रिपोर्ट भी सरकार को दे सकेगा। आयोग का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे, पेंशन और अन्य लाभों में आवश्यक संशोधन पर सिफारिशें देना है।

सिफारिशें तैयार करते समय आयोग निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देगा —

  • देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय अनुशासन
  • विकास व कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता
  • गैर-योगदानकारी पेंशन योजनाओं के खर्च का प्रभाव
    सिफारिशों का राज्य सरकारों के वित्तीय ढांचे पर असर
  • और केंद्रीय व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन व सुविधाओं की तुलनात्मक स्थिति
इसे भी पढ़ें:  खनपी में जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी ढेर

पिछले वेतन आयोगों की तरह, इसकी सिफारिशें भी हर 10 साल में लागू होने की परंपरा के अनुसार 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकती हैं। इससे सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन, भत्तों और पेंशन लाभों में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

Also Read This

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »