सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमा

रामपुर। सिलईबड़ा गांव में छात्र की फायरिंग में मौत होने के बाद लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिसकर्मी गांव में तैनात कर दिए हैं। सुबह से ही डीएम और एसपी मौके पर डटे हुए हैं। तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर प्रशासन और लोगों के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पीड़ितों से मिलने रामपुर आ रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने संभल में नजरबंद कर दिया है। इससे कार्यकर्ता और लोग गुस्से में हैं। उधर, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम मिलक अमन देओल को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार की शाम को सरकारी जमीन पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाए जाने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने बोर्ड हटवाने की कोशिश की तो एक पक्ष ने उन की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से 17 वर्षीय सुमेश की मौत हो गई। सुमेश ने सुबह ही दसवीं की परीक्षा दी थी। दोनों पक्षों के बीच उत्तेजना इस हद तक थी कि पुलिस पहुंचने के बाद भी पथराव और फायरिंग करते रहे। कुछ लोगों ने सीओ की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालात काबू करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्र की मौत से उस पक्ष के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुलिस की गोली से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसपी ने आरोप निराधार बताया, जिसके बाद छात्र का शव रखकर एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी। डीएम के जिले से बाहर होने की जानकारी देने पर आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। हालात देख मुरादाबाद से कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग व पथराव में घिरकर गांव के अमित और रमन घायल हो गए। उन्हें उपचार दिलाया जा रहा है। रामपुर के सिलईबड़ा गांव में फायरिंग में छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। लोगों ने रातभर धरना देते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले में लापरवाही मानते हुए बुधवार को चार सिपाहियों, एसडीएम और तहसीलदार के दो हमराह समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नाराज लोगों का कहना है कि एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ भी नामजद एफआईआर होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से शिकायत

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर

Read More »