आमने-सामने जवान और किसान… शंभू बार्डर पर स्थिति नाजुक, देखें ताजा हालात

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच के आवाहन के बाद दिल्ली से लगते पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बुधवार सुबह से ही किसानों का और जमावड़ा लगना शुरू हो गया था वही फोर्स भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आई। दिल्ली से लगते इन बॉर्डर्स पर जवान और किस पूरी तरह से आमने-सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

बता दें कि शंभू बार्डर पर मंगलवार को जवान और किसान एकबार फिर आमने-सामने दिखे। पुलिस की ओर से दिल्ली कूच रोकने के लिए किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई तो आक्रोशित किसानों ने पथराव किया। पुलिस की ओर से 15 लोग जख्मी हुए तो 12 से अधिक किसान भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे। घायलों में अंबाला डीएसपी आदर्शदीप भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी... निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध

अंबाला पुलिस-प्रशासन की ओर से करीब एक पखवाड़े से किसानों को शंभू बार्डर पर रोकने की कोशिश मंगलवार को कामयाब रही। लाख प्रयास कि बाद भी किसान बैरिकेडिंग तोड़ने में नाकाम रहे। इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के साथ रबर की गोलियां चलाई गईं, जिसमें कई किसान जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनाव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *