पेशी पर आरोपी ने दी धमकी, दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जान

मुजफ्फरनगर/मेरठ। करीब तीन साल पहले किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसको लेकर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही थी। इसी बीच पेशी पर आई किशोरी को आरोपी ने रोककर केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी तो डर के कारण किशोरी ने फंासी लगाकर अपनी जा दे दी। दुष्कर्म पीड़िता बुढ़ाना थाना क्षेत्र की निवासी थी, उसके पिता का निधन हो गया था। मां मेरठ में किराये के मकान में रह रही है। जबकि मृतक पीड़िता अपने भाई के साथ शामली में अपनी बुआ के घर पर रह रही थी। कुछ ही दिन पहले उसकी मां उसे अपने साथ मेरठ लेकर गयी थी। मेरठ में उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति राज मिस्त्री थे। पति की मौत के बाद वह बेटी और दो बेटों का मजदूरी कर पालन पोषण कर रही है। 30 जनवरी को महिला बेटी को लेकर मेरठ जनपद की पल्लवपुरम काॅलोनी में किराए के मकान में ले आई थी। शुक्रवार को महिला मजदूरी पर चली गई। इस दौरान घर पर मौजूद बेटी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मकान मालिक व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, अधिकारी बोले शाशन की गाइड लाइन के अनुसार क़ुरबानी करे

इससे पहले किशोरी की मां ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सोरम गांव निवासी राजीव ने उसकी बेटी के साथ 2020 में दुष्कर्म किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे का कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। महिला ने बताया कि दो दिन से लगातार तारीख होने के चलते वह मुजफ्फरनगर जनपद की कचहरी में बेटी के साथ कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी राजीव ने रास्ते में उसकी बेटी से हाथापाई करते हुए मुकदमा वापस नहीं लेने पर गोली मारने की धमकी दी। धमकी के बाद से ही बेटी डरी हुई थी। इसके चलते उसने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों पर धनवर्षा, सरकार से मिले 36.11 करोड़

वहीं, पूरे मामले में मेरठ जनपद के सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि मृतका लंबे समय से शामली में अपनी बुआ के साथ रह रही थी। दो महीने पहले मृतका की मां ने पल्लवपुरम थाने में शिकायत की थी कि मेरी बेटी और बेटा शामली में ननद के पास रहते हैं। उसने बेटी को साथ रखने की बात कही तो पल्लवपुरम पुलिस शामली गई थी। वहां पर किशोरी ने मां के साथ रहने से इंकार कर दिया था। उसकी वीडियो रिकाॅर्डिंग भी पुलिस ने बयान के तौर पर कर ली थी। 30 जनवरी को किशोरी के दुष्कर्म केस में मुजफ्फरनगर कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाने के बाद मां उसे साथ लेकर मेरठ आ गई थी। शुक्रवार को किशोरी ने मेरठ में ही किराये के मकान में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मां से पूछताछ की तो सामने आया कि बेटी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। परिजनों ने तहरीर देने से मना कर दिया है। मेरठ जनपद के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला द्वारा किसी भी तरह की धमकी आदि की शिकायत लिखित या मौखिक रूप से पल्लवपुरम पुलिस को नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  T-20--उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में मिथलेश पाल की शानदार जीतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक पहचान

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानीबचना

Read More »