एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदान के अधिकार विषय पर सुन्दर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर मतदान के प्रति सभी को जागरुक करते हुए प्रेरक संदेश दिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए चलाये जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत विद्यालय प्रांगण में मतदाता जागरुकता रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रंगोली बनाओ गतिविधि में स्कूल की छात्राओं ने अपनी अपनी अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में विषय आधारित सुन्दर और आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान के अधिकार के प्रति सभी को जागरुक किया। इन रंगोलियों के माध्यम से छात्राओं ने सभी को मतदान दिवस पर अपने मत का सोच समझकर सही उपयोग करने एवं देश के निर्माण का साक्षी बनने हेतु मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि स्वीप प्रोग्राम का मूल उद्देश्य मतदाताओं को मतदान दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए शिक्षित और जागरुक करना है, ताकि मताधिकार का प्रयोग करते हुए देश के नवनिर्माण में एक मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली और उनके माध्यम से दिये गये सार्थक संदेश की सराहना करते हुए सभी को अपने घर परिवार और आसपास मतदान के प्रति जनजागरण करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सोच के साथ देश हित में मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपनी पसंद से किसी के भी पक्ष में वोट दें, लेकिन यह तय कर लें कि मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे, क्योंकि देश के भविष्य निर्माण के लिए हर एक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को 460 करोड़ सहायता, सीएम योगी का तोहफा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया

Read More »

मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग पर रेलवे द्वारा चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक बनवाया जा रहा है अंडरपास मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग पर चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को यातायात में

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 24वीं निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने निभाई सेवा की परंपरा, जनप्रतिनिधियों और संतों ने की सराहना मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर पिछले 23 वर्षों से संचालित की जा रही निशुल्क जल सेवा का 24वां सत्र विधिवत रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीप प्रज्वलन और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मौजूद संत महामंडलेश्वर मैत्री गिरी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम के सदस्य अपने निजी कार्यों को छोड़कर भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जो निस्वार्थ

Read More »

सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

12 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज, सड़कों को स्टंट का मंच बनाने वालों पर सख्ती जारी मुजफ्फरनगर। शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित वाहन को सीज कर दिया। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में 2 मई 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थाना

Read More »

प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में नौ लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इन नौकरियों में किसी तरह की रिश्वत नहीं ली गई। उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। सिर्फ अधीनस्थ चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया संपन्न करेगा। शिक्षा चयन आयोग हजारों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को लगभग 15 हजार भर्तियां करनी है। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष

Read More »