बरेली। बरेली के एक नामचीन होटल के आलू पराठे में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है। इस मामेल में सभी को सोचने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार छात्रों ने नाश्ते के लिए पराठे आर्डर किए थे। एक छात्र ने खाने के लिए पराठा तोड़ा तो हड्डी देखकर हैरान रह गया। छात्रों ने सारा नाश्ता टेबल पर छोड़ दिया और बिल देकर होटल से सीधे थाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। छात्रों ने इसका वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक चार छात्र शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड स्थित होटल में नाश्ता करने पहुंचे थे। चार छात्रों ने आलू पराठा आर्डर किया। नाश्ते के दौरान एक पराठे में हड्डी निकली। हड्डी देखकर छात्र चैंक गए। उन्होंने इसका वीडिया बना लिया। छात्रों ने होटल मैनेजर से शिकायत की। इस पर मैनेजर ने सभी का पूरा बिल माफ करने की बात कही, लेकिन छात्रों ने बिल भरा और नाश्ता छोड़कर चले आए। छात्रों ने पराठे में निकली हड्डी का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में दी। इन्हीं में एक छात्र के मित्र सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। जब उन्हें इस प्रकरण की जानकारी दी गई तो उन्होंने एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक छात्रों में से एक छात्र राजेंद्र नगर स्थित मंदिर में पुजारी भी है।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी





