हापुड़ पहुंच मंत्री कपिल देव ने मंदिरों में की साफ सफाई

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की कड़ी में देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर चलाये जा रहे तीर्थ क्षेत्र मंदिर स्वच्छता अभियान को लेकर शुक्रवार को हापुड़ जनपद में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों से प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए अपनों घर द्वार को सजाने और 22 जनवरी को श्रीराम दिवाली मनाने का आह्नान किया। इस दौरान उन्होंने हापुड़ में भाजपा संगठन के कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार को अपने प्रभार वाले जनपद हापुड़ में पहुंचे। उन्होंने वहां पर भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे नरेन्द्र मोदी एपलीकेशन डाउनलोड अभियान के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद हापुड़ के पक्का बाग में भाजपा संगठन के द्वारा आयोजित कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नमो एप अभियान का शुभारंभ किया। नमो एप कैंप में आये लोगों को मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा एप की सम्पूर्ण जानकारी दी और उनके मोबाइल फोन में न मो एप डाउनलोड कराया गया। इसके साथ ही यहां आये क्षेत्रवासियों को मंत्री कपिल देव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव


इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद हापुड़ में सि(पीठ माँ चंडी देवी मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई कर माँ चंडी देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यहां पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तीर्थ क्षेत्र व मंदिर स्वच्छता अभियान को पूरी आस्था के साथ चलाने के लिए पे्ररित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ और ऐतिहासिक अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए ये अभियान चलाया है, जोकि 21 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कपिल देव के साथ विधायक विजय पाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। मंदिर पर साफ सफाई कार्यक्रम से पूर्व हापुड़ पहुंचने पर विधायक विजय पाल आढ़ती के आवास पर मंत्री कपिल देव का भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके साथ ही विधायक विजय आढ़ती के आवास पर गरीब, बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किये।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में कराया दो कक्षों का निर्माणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन

Read More »