जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, फायरिंग, पथराव

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में भाकियू नेता की ईंट-पत्थर से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को भंडारे के लिए चंदा मांगने के दौरान हमला करने का आरोप है। लोगों ने नवीन गंगापुल पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छोटे भाई समेत कई को पुलिस ने उठा लिया। उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर में रविवार को हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके मिलने वालों ने ईंट-पत्थर से हमला कर भाकियू (अराजनैतिक) नेता विनोद कश्यप (40) की हत्या कर दी। हमले में उनके छोटे भाई दुर्गाशंकर कश्यप भी घायल हुए। आरोप है कि वे लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होने वाले भंडारे को लेकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। जब काले खां के मोहल्ले में पहुंचे तो उसने चंदे के पैसे छीनने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए। धार्मिक नारेबाजी के दौरान पथराव हो गया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने हत्या और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी के छोटे भाई समेत कई हमलावरों को उठाया है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने नवीन गंगा पुल पर जाम लगा दिया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी दुर्गाशंकर कश्यप उर्फ बउवा ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे दीपोत्सव व भंडारे के लिए चंदा मांगने निकले थे। पास के गोताखोर मोहल्ले में चंदा मांगने के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का गोताखोर मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर काले खां ने विरोध किया और उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई विनोद कश्यप ;40द्ध बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बीच वहां मारपीट शुरू हो गई। हिस्ट्रीशीटर काले खां ने साथियों के साथ मिलकर उन पर व विनोद पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दुर्गाशंकर का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर जाने के बजाए उनसे तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहती रही। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर विनोद को पीट-पीट कर बेदम कर चुके थे। आरोप है कि हमलावरों ने इस बीच फायरिंग भी की, जिससे विनोद के पेट में छर्रे भी लगे। मौके पर पहुंचे गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उर्सला अस्पताल में डाक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  मामी से अफेयर...सऊदी से आए मामा का भांजे ने दोस्त के साथ किया कत्ल

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  फार्म हाउस

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े

Read More »