PALIKA–सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। शहरी विकास को गति देने के लिए नगरीय निकायों को केन्द्र सरकार ने राज्य वित्त आयोग के तहत शेष किश्त की धनराशि जारी कर दी है। जिले की दस निकायों को राज्य वित्त आयोग से करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। मुजफ्फरनगर पालिका को इसके तहत 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। जबकि खतौली पालिका को दो करोड़ और बुढ़ाना नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

केन्द्र सरकार ने राजय वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर प्रदेश की नगरीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वास्तविक प्राप्तियों के आधार पर अवशेष समनुदेशन की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत स्थानीय निकाय निदेशालय से निकायों को ये धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 14 लाख 90 हजार 459 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा नगरपालिका परिषद् खतौली को 02 करोड़ 18 लाख 73 हजार 634 रुपये की किश्त प्राप्त हुई है। जबकि जिले की आठ नगर पंचायतो में से नगर पंचायत बुढ़ाना को 01 करोड़ 18 लाख 10 हजार 36 रुपये, नगर पंचायत मीरापुर को 86 लाख 45 हजार 323, नगर पंचायत पुरकाजी को 79 लाख 49 हजार 60 रुपये की ग्रांट मिली है। नगर पंचायत चरथावल को 67 लाख 40 हजार 515, नगर पंचायत जानसठ को 61 लाख 04 हजार 367, नगर पंचायत शाहपुर को 62 लाख 54 हजार 765, नगर पंचायत भोकरहेडी को 53 लाख 58 हजार 252 रुपये और नगर पंचायत सिसौली को 47 लाख 01 हजार 799 रुपये की ग्रांट मिली है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

निदेशक स्थानीय निकाय डाॅ. नितिन बंसल ने निकायों को भेजे स्वीकृति आदेश में कहा है कि राज्य वित्त की इस धनराशि से सबसे पहले निकाय में कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों, जिनमें केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मचारी शामिल हैं के सभी देयों का भुगतान किया जायेगा। इसे अनिवार्य किया गया है। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाये, ऐसा सख्त आदेश दिया गया है। कर्मचारियों के सभी देयों के भुगतान के बाद यदि निकायों के पास जारी धनराशि से पैसा बचता है तो वो अवशेष धनराशि का उपयोग कार्ययोजना बनाकर विकास या अन्य कार्यों में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

पंचम राज्य वित्त आयोग में दस निकायों को मिले 13.36 करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत दिसम्बर माह का पैसा भी प्राप्त हो चुका है। इसमें जिले की दस निकायों को 13.36 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है। पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर पालिका को 09 करोड़ 23 लाख 71 हजार 306 और खतौली पालिका को 01 करोड़ 28 लाख 56 हजार 884 रुपये की धनराशि मिली है। नगर पंचायत बुढ़ाना को 60 लाख 09 हजार 608, चरथावल को 32 लाख 32 हजार 314, भोकरहेडी को 26 लाख 18 हजार 181, जानसठ को 29 लाख 12 हजार 460, मीरापुर को 44 लाख 47 हजार 428, पुरकाजी को 39 लाख 77 हजार 546, शाहपुर को 29 लाख 63 हजार 872 और सिसौली को 22 लाख 90 हजार 363 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग से दिसम्बर माह की किश्त के रूप में मिले हैं। इस धनराशि का खर्च निकायों को वेतन एवं अन्य अधिष्ठान व्यय के रूप में करना होता है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »