जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बर

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में गुरूवार को आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में करीब 67 करोड़ रुपये का बजट बहुमत के आधार पर पारित किया गया। इस बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जिला पंचायत की महिला सदस्यों और कर्मचारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया। एमएलसी बनने पर पहली बार सदन में पहुंची वन्दना वर्मा का भी अभिनंदन हुआ। बैठक में महिला सदस्यों ने पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला और विपक्षी सदस्यों ने उनके क्षेत्र में कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और नारी शक्ति वंदन में सम्मान को लेकर दिये गये सर्टिफिकेट वापस लेने का आग्रह किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला सदस्यों के वार्डों में भरपूर काम दिया गया है।

आज जिला पंचायत के चै. चरण सिंह सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें विशेष प्रस्ताव के तहत सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट को पारित किया गया। जिला पंचायत ने इस वित्तीय वर्ष में 66.94 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस बीच महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत सम्मानित किया गया। उनको सर्टिफिकेट और शाॅल देकर सम्मान जाहिर करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कानून की सराहना की गयी।

बैठक में विपक्षी सदस्यों के द्वारा हर बार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला जाता रहा है, लेकिन इस मीटिंग में पहली बार महिला मैम्बरों ने उग्र रूप दिखाते हुए आरोप लगाये कि विपक्षी सदस्य होने के कारण उनके क्षेत्रों में कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके वार्ड में काम नहीं दिए जा रहे हैं तो उनको यहां पर सम्मानित करने का ढोंग क्यों किया जा रहा है। विपक्षी महिला मैम्बरों ने सम्मान में दिये गये अपने सर्टिफिकेट भी वापस लेने की बात कही। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शाहपुर सिसौली मार्ग निर्माण कार्य और नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। उन्होंने आरईएस के एक्सईएन से जवाब तलब किया और हंगामा हुआ। सीडीओ ने बीच में बात संभाली और जांच का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सदस्य यूनुसर ने गांव कसरेवा में तालाब से निकासी नहीं होने, 2016 में बनी पानी की टंकी का उद्घाटन नहीं होने की शिकायत करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई, वहीं सदस्य राहुल पुंडीर ने कहा कि श्रम विभाग में शादी अनुदान योजना का लाभ पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। जबकि पैसा हा चुका है। उन्होंने जांच की मांग की। इसके साथ ही बैठक में 66 करोड़ 94 लाख 27 हजार 363 रुपये का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि महिला सदस्यों के आरोप गलत हैं। विपक्षी महिला मैम्बर अनुराधा के वार्ड में ही 43 लाख रुपये के विकास कार्य पारित किये गये हैं। इसी प्रकार दूसरी महिला सदस्यों के वार्डों में भी भरपूर कार्य दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »