दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 दिल्ली- दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर के लिए दौड़े। ऑफिसों में काम कर रहे लोग भी कामकाज छोड़कर इमारतों से बाहर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता छह से अधिक बताई जा रही है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। फिलहाल कही से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में भी महसूस हुए। 

इसे भी पढ़ें:  NIRDHAN KE BHAGWAN-गरीबों को भोजन और लावारिसों की अंत्येष्टि, महेश का जीवन समाज को समर्पित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *