आईपीएस अभिषेक बोले-22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में सुरक्षा पहली प्राथमिकता

मुजफ्फरनगर। जिले नवागत एसएसपी अभिषेक सिंह ने सोमवार को पहले दिन कार्यालय में रहकर लोगों की फरियाद सुनी। सवेरे पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने वहां सभी शाखा कार्यालयों और आॅफिसों के साथ ही पेशी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा और पहली प्रेस वार्ता में आगामी दिनों में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए बनी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में 22 जनवरी के दिन कानून व्यवस्था और सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर सबसे पहले काम किया जा रहा है। चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ की तो ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

बता दें कि शासन के द्वारा पिछले दिनों एसएसपी संजीव सुमन का अलीगढ़ तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर यूपी एसटीएफ एसपी लखनऊ साल 2011 बैच के आईपीएस अभिषेक सिंह को यहां भेजा गया था। शनिवार को उनके द्वारा चार्ज संभाला गया था। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस कार्यालय पहुंचे और सभी शाखा कार्यालयों, पेशी तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा तथा रजिस्टर आदि सभी व्यवस्था पूर्ण रखने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए प्राथमिकता पर बात की। एसएसपी ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जनपद मतें जो भी कार्यक्रम होने है, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। किसी प्रकार का कहीं तनाव और चुनौती पैदा न हो इसके लिए फोकस किया जा रहा है।

इसके साथ ही जनपद में आॅपरेशन त्रिनेत्र और आॅपरेशन कन्विक्शन को लेकर और गंभीरता लाई जायेगी, ये अभियान मजबूती से चलाए जायेंगे। जिले में माफिया और टाॅप टेन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम होगा। चिन्हित माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सम्पत्ति जब्तीकरण किया जायेगा। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ पुलिस काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले 22 जनवरी के आयोजन पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हमारी विशेष प्राथमिकता है, इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अलर्ट को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे हैं। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और अंडर ट्रेनी आईपीएस विनायक कुमार भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *