बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रात

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल ब्लॉक के ग्राम ज्ञाना माजरा रोडान में देर रात हुई तेज़ बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। मजदूरी करने वाले सतीश पुत्र धर्मपाल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय सतीश, उनकी पत्नी और चारों बच्चे घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता विका शर्मा ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और मौके पर पहुंचकर नुकसान का भी जायजा लिया। एसडीएम सदर से बात कर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग भी की।

भाकियू नेता ने बताया कि बारिश के चलते कच्ची दीवारें कमजोर होकर गिर गईं, हालांकि छत पर सीमेंटेड चादर लगी हुई थी। हादसे में घर का सारा सामान मलबे में दब गया। मजबूरी में परिवार को पूरी रात पड़ोसी के घर शरण लेनी पड़ी। सतीश मजदूरी कर किसी तरह पत्नी और चार बच्चोंकृदो बेटे और दो बेटियोंकृका पालन-पोषण करते हैं। अब घर टूट जाने से परिवार के सामने छत की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान संतराम और जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम सदर से तत्काल मदद की मांग की। विकास शर्मा ने बताया कि एसडीएम ने पीड़ित परिवार के लिए राहत और मुआयना करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

स्कूल बंद होने से ग्रामीणों में रोष, बीएसए से मिले भाकियू नेता

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के ग्राम इंदरगढ़ में प्राथमिक विद्यालय को समीपवर्ती ग्राम बाढ़ के स्कूल से अटैच करने के आदेश के बाद ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और स्कूल बंद होने जैसी स्थिति बन जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने ग्रामीणों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी (ठै।) संदीप कुमार से मुलाकात की। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। बीएसए ने आश्वासन दिया कि ग्राम इंदरगढ़ और ग्राम बाढ़ के स्कूल अलग-अलग ही रहेंगे। उन्होंने तुरंत ही एबीएसए को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया कि इंदरगढ़ का स्कूल किसी भी स्थिति में बंद न किया जाए। 

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »