MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोरों के आने की दहशत में अफवाह फैलाकर लोग अपनी पुरानी रंजिश को भी साधने का काम कर रहे हैं। पुलिस जांच में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। इसमें जमीन को लेकर चल रही रंजिश में एक परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार के बुजुर्ग को निशाना बनाया और संदिग्ध लोगों को बैठाने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार सगे भाइयों को नामजद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर में घर में घुसकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग के पास से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है और वो इन संदिग्धों को पूरा संरक्षण दे रहा था, इससे गांव में दहशत का माहौल बन रहा था। चोर आने की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने बुजुर्ग को संदिग्धों को बैठाने और बुलाने से मना किया तथा उनके बारे में जानकारी मांगी लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ग्रामीणों को इसकी जानकारी नही दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

इस मामले में गांव खुसरोपुर निवासी बुजुर्ग अमीर अहमद के पुत्र अमीन ने चरथावल थाने में तहरीर देकर पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अमीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पिता अमीर अहमद अपने घर पर ही मौजूद थे, इसी बीच उनके गांव के निवासी नईम के चार पुत्रों रफी, ताहिर, नासिर और आरिफ हाथों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आये और चारपाई पर लेटे उसके बुजुर्ग पिता पर अचानक हमला कर दिया। इस मारपीट में बुजुर्ग को काफी चोट आई। अमीन ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृति के लोग हैं और गांव में आये दिन झगड़ा फसाद करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला की पिटाई

एसएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया ये बात सामने आई है कि अमीर अहमद और नईम पक्ष के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण चोर की अफवाह में बुजुर्ग पर हमला किया गया है। चोर की अफवाह और संदिग्ध लोगों के गांव में आकर अमीर के घर बैठने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी अभी घर से फरार हैं, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  देश के नाराज कॉकरोच बदल सकते हैं सियासी समीकरणः राकेश टिकैत

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्मानाराजकुमार

Read More »