कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर उपाध्यक्ष उदित किंगर द्वारा मुजफ्फरनगर में कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने उपरांत मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार, एडीएम गजेन्द्र कुमार, ए डी एम संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौड़, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसपी आदित्य बंसल, सीओ सिटी राजकुमार साव एवं शहर कोतवाल उमेश रोरिया, थानाध्यक्ष सिविल लाइन दिनेश चंद्र, थानाध्यक्ष नई मंडी आशुतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया,

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हरिद्वार से गंगा जल लेकर करोड़ों की संख्या में मुजफ्फरनगर से होकर गुजरे शिव भक्तों एवं कुंभ की तरह कावड़ मेला मुजफ्फरनगर में सकुशल संपन्न कराने पर व्यापार संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं नगर के समस्त व्यापारियों की ओर से प्रशासन का सम्मान कर रहे हैं एवं इसी के साथ-साथ नगर के समाजसेवियों, पुलिस मित्रों एवं वॉलियंटर्स का भी आभार व्यक्त करते हैं कि सभी के द्वारा शिव भक्तों की स्वागत, सेवा एव प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विशाल कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया जा सका। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नालियों में नहीं बहेगा मंदिरों का गंगाजल

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »