अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। लालकृष्ण आडवाणी के सबसे लम्बे समय तक गृह मंत्री रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले अमित शाह को बधाईयों का दौर बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देश के इतिहास में लगातार 2,259 दिनों तक गृह मंत्रालय का सफल नेतृत्व करने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

मंत्री कपिल देव ने कहा कि अमित शाह ने अपने कार्यकाल में देश क़ी सुरक्षा, अखंडता और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा को एक नए शिखर तक पहुंचाया है। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जहां कश्मीर को मुख्यधारा में लाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया गया, वहीं आतंकवाद, नक्सलवाद और संगठित अपराधों पर कठोर प्रहार करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाया गया, गृहमंत्री ने सीमाओं की रक्षा, खुफिया तंत्र के आधुनिकीकरण और सुरक्षाबलों के सशक्तिकरण के माध्यम से भारत की सुरक्षा प्रणाली को नया आधार प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें:  1 जुलाई से रेल किराया महंगा, AC-नॉन AC दोनों में बढ़ोतरी तय

मंत्री कपिल देव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह न केवल राष्ट्र के रक्षक हैं, बल्कि लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत भी हैं। उनका समर्पण, निर्णय क्षमता और राष्ट्रवाद की भावना आज के भारत के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने गृहमंत्री के रूप में अपने सशक्त और निर्णायक निर्णयों से भारत की आंतरिक नीति को मजबूत किया है, जिससे देशवासियों का आत्मविश्वास और सुरक्षा भावना दोनों अभूतपूर्व रूप से बढ़े हैं। भारत एक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर है। राष्ट्र उनके इस ऐतिहासिक योगदान को सदा स्मरण रखेगा। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा किकृ देश को ऐसे महान नेता पर गर्व है। उनकी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को कोटिशः नमन। उनके जैसे दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम सब भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान दुबई मैच पर राजनीति गरमाई , शोएब जमई गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस ने शिल्पा और राज के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़भाकियू

Read More »