MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। कांधला-विज्ञाना मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा असलम घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। असलम के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो चलने से भी मजबूर हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद रविवार को शातिर लुटेरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने शनिवार रात बुढ़ाना के कांधला मार्ग मौहल्ला चमारान में रहने वाले लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन पुत्र पदम सैन जैन के घर में घुसकर लूट की थी। विरोध करने पर उसने व्यापारी ममलेश जैन पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और कांधला मार्ग पर असलम पुत्र अशरफ निवासी सरधना मेरठ को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलम पूर्व में ममलेश जैन के यहां कर्मचारी रह चुका है और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब ममलेश जैन अपनी पत्नी मंजू जैन के साथ घर में मौजूद थे तभी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। ममलेश द्वारा विरोध करने पर उन पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर बदमाश मौके से नकदी का थैला लेकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के भाई महेश चंद्र जैन ने थाने में तहरीर दी, महेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। ममलेश घटना के समय दुकान पर थे तो इसी बीच उन्होंने नकाबपोश को ऊपर घर में जाते देखा, वो पीछे भागे तो युवक के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में हथौड़ा था, उसने भयभीत करते हुए अलमारी की चाबी मांगी, विरोध के दौरान हमला कर दिया। छीना झपटी में उसका नकाब खुल गया तो परिवार ने असलम को पहचान लिया। वो चमका देकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि, गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार हो गयी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से कहां गायब हो गये आठ कैमरेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अब्दुल के सिलेण्डर ने बढ़ाई रालोद के चंदन चौहान की टेंशनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी, कार

Read More »