महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित स्टेडियम बिजली घर पर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला उपभोक्ता ने बिजली का बिल जमा करने के दौरान कर्मचारी द्वारा की गई अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार की शिकायत की। महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सक्रिय हो गई और देर शाम सैंकड़ों लोगों ने बिजली घर का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात में आरोपी कर्मचारी ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।

स्टेडियम बिजली घर पर एक महिला अपना बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंची थी, यहां पर बिल को लेकर जब महिला ने अपनी समस्या को रखा तो वहां तैनात एसएसओ ने महिला के साथ अभद्रता की और अपमानित किया। महिला वहां से लौट गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर शाम जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी एवं प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो रात करीब 11 बजे तक जारी रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरनास्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी उपभोक्ता के साथ कोई अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी के निर्देश पर अधिकारियों की माफी और लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहेरू आशिक चौधरी, जावेद खान, दिलशाद अंसारी, गुलफाम अंसारी, इमरान राणा, रिजवान राणा, अरशद खान, यूनुस प्रधान, गुफरान अंसारी, सलीम कुरैशी, मटरू कुरैशी, सावेज खान, जमशेद अब्बासी, शेरखान राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने किया टॉप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, 21 पुलिसकर्मी मेडल से सम्मानितवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का

Read More »