मीनाक्षी स्वरूप का नया प्लान-कम्पनी बाग चार सेक्टरों में बंटेगा, हर सेक्टर में आठ कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी बाग़) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में सात कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, वाटिका को चार सेक्टरों में बाँटकर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और दायित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान सात सफाई कर्मचारी एवं कुछ माली ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नाराज़गी जताते हुए वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को कड़ा निर्देश जारी करते हुए अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पालिकाध्यक्ष ने वाटिका प्रभारी को लापरवाही के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि कम्पनी बाग में सफाई व्यवस्था और पार्कों व जिम की देखरेख के लिए दैनिक पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए। व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी बाग़ को चार सेक्टरों में विभाजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सेक्टर में चार सफाई कर्मचारी और चार माली तैनात किए जाएंगे। इन आठ कर्मचारियों को आवंटित सेक्टर का पूरा दायित्व दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे वाटिका में सफाई और रखरखाव बेहतर रूप से सुनिश्चित हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार


निरीक्षण में यहां-वहां मलबा और कूड़ा देखकर उन्होंने तत्काल ही एक सफाई टीम को लगवाकर निस्तारण कराया। वाटिका प्रभारी को कम्पनी बाग में कूड़ा डालने वाले आसपास कालोनियों के निवासियों को चिन्हित करते हुए उनका चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, मोहित मलिक, सतीश कुकरेजा, ललित कुमार के अलावा वाटिका प्रभारी एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, लिपिक गोपाल त्यागी, मयंक त्यागी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में खींचतान शुरू, दो धड़ों में बंटे कर्मचारियों ने मीटिंग कर खोला मोर्चा

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने की सफाई की प्रशंसा

मुजफ्फरनगर। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉकर्स से भी सीधा संवाद करते हुए उनके सुझाव लिए और वाटिका में बनाये गये दोनों ओपन जिम के कुछ उपकरणों के खराब होने की शिकायत पर तत्काल ही मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कम्पनी बाग में लगातार सुधार कराया जा रहा है। वाटिका में आठ सीटों वाले आधुनिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने जल निगम को दी गई भूमि को पुनः नगर पालिका के अधीन लाने की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू करते हुए उसको लोगों के लिए उपयोगी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद मोर्निंग वॉकर्स ने लगातार हो रहे कार्य और सफाई की प्रशंसा की। यहां पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक ने वाटिका में सफाई व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान भी वाटिका स्वच्छ बनी रही। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों की देखभाल के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए भी प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *