उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

लखनऊ — उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 39 पीपीएस (Provincial Police Services) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारियों को नई तैनातियाँ दी गई हैं। यह ट्रांसफर आदेश लंबे समय से प्रतीक्षित था और इसे कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ट्रांसफर किए गए कुछ प्रमुख पीपीएस अधिकारियों की नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं: 

गौरव कुमार शर्मा को नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट, लखनऊ में डीएसपी नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

हर्षिता गंगवार को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ में डीएसपी बनाया गया है।

सीमा यादव को 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

शिव ठाकुर अब मंडलाधिकारी, आगरा के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

नेहा त्रिपाठी को सीतापुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

सत्य प्रकाश शर्मा को 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है।

ऋषिकांत शुक्ला को मैनपुरी का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस नेता के घर हमला, जमकर की लूटपाट

तेज बहादुर सिंह अब उन्नाव के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।

धर्मेन्द्र कुमार सिंह को 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में सहायक सेनानायक बनाया गया है।

शैलजा मिश्रा को पीटीसी मुरादाबाद में डीएसपी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। 

विजय प्रताप यादव को दो जगहों पर नियुक्त किया गया— एक डीएसपी के रूप में 48वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर।

प्रभात कुमार द्वितीय को 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र भेजा गया है। 

रुद्र कुमार सिंह को कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  चकबंदी मामले को लेकर भाकियू ने की तालाबंदी

अन्य अधिकारियों में:

अनुज कुमार सिंह – डीएसपी, गोरखपुर

गवेन्द्र पाल गौतम – सहायक सेनानायक, 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

अरविंद कुमार द्वितीय – डीएसपी, खीरी

आभा सिंह – डीएसपी, देवरिया

शिव प्रताप सिंह प्रथम – डीएसपी, महराजगंज

उक्त सभी तबादलों का उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाना बताया गया है। शासन द्वारा जारी पूरी सूची में अन्य अधिकारियों के नाम और नई तैनातियाँ भी शामिल हैं।





 


 


 


Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाईभाकियू नेता

Read More »