देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

देवबंद. देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया  सकल जैन समाज , श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति व वर्षायोग समिति ने आराध्य धाम प्रेणता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा , श्री दिगंबर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी बहारा , श्री दिगंबर जैन मंदिर जी कानूनगयान , श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नेचलगढ़ मे भगवान पा‌र्श्वनाथ के समक्ष क्रमशः श्री रविंद्र कुमार रजत कुमार सजल जैन अर्णव जैन , श्री महिपाल मुकेश कुमार वैभव जैन , श्री महिपाल अजय कुमार शुभम ऋषभ जैन , श्री महेशचंद रजनीश कुमार नमन जैन अक्षत जैन , श्रीपाल प्रवीण कुमार जैन ने बोली द्वारा 23-23 किलो के निर्वाण लाडडू अर्पित किए । इससे पूर्व महाराज श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा, पूजा-अर्चना, भक्तांमर विधान कराया गया। जिसमें प्रथम शांतिधारा श्री संदीप कुमार नमन रजत जैन और द्वितीय शांतिधारा श्री अतुल कुमार अंकित हर्षित जैन ने सौभाग्य प्राप्त किया। श्रीजी की पूजा-अर्चना करके व चारों जैन मंदिर में निर्वाण लाडडू चढा़ने के उपरांत महाराज श्री की आहारचर्या डॉक्टर डी.के. जैन के यहां हुई।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें


 


महाराज श्री ने अपने प्रवचन में भगवान पा‌र्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कहा की जैन धर्म में, भगवान पार्श्वनाथ 23वें तीर्थंकर थे, और सम्मेद शिखर (पारसनाथ पर्वत) पर उन्हें निर्वाण प्राप्त हुआ था। निर्वाण लड्डू चढ़ाने का कार्य, भगवान पार्श्वनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का एक तरीका है। साथ ही उन्होंने अपने प्रवचन में भक्तांमर विधान के 21वें काव्य को पढ़कर इसका भवार्थ बताया कि इस पृथ्वी पर मैने विष्णु और महादेव देखे, तो ठिक हि है, क्योंकि उन्हे देखकर आपको देखने के बाद मन तृप्त हुआ, हृदय को संतोष प्राप्त हुआ, अच्छा हुआ, कि मैने उन्हे पहले देखा, अन्यथा एक बार आपको देखने के बाद क्या इस पृथ्वी का और कोई भि देव जन्म जन्मांतर मे भायेगा? अर्थात आपके समान कोई देव नही, आपकि किसीसे तुलना नही, जो एक बार आपके दर्शन कर ले, आपके चरण मे आ जाये, फिर उसे कोई अन्यमत कि प्रशंसा नही होती। आपका वीतराग रुप हि मन को शांति तथा स्थिरता प्रदान करता है। इस निर्वाण मोहत्सव मे सुदेश जैन, अतुल जैन, अनुज जैन, सुनील जैन,सतिश जैन, अंकित जैन, अखिल जैन , अजय जैन , मोनी जैन, मनोज जैन(पिल्लो), नूतन जैन सुनीता जैन,संगीता जैन,नेहा जैन सविता जैन,डोली जैन, नीलिमा जैन शिल्पी जैन,स्वाति जैन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन टूट कर कई मकानों पर गिरी लोगों को घरों से सुरक्षित निकाला, घरेलू सामान जला

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »