नव संवत्सर पर मानव कल्याण मंच की पर्व-दर्शिका जारी

मानव कल्याण मंच देवबंद द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर पर्व-दर्शिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Milestone Poppins Play School, मजनू वाला रोड, देवबंद में हुआ, जहां नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल, के. एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल तथा शासकीय अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पर्व-दर्शिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। माल्यार्पण डॉ. अनुज गोयल ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन दीपक राज सिंघल, मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल और देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मानव कल्याण मंच देवबंद ऐसी संस्था है, जिसे उन्होंने वास्तव में सेवा कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि मंच निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है और उनकी शुभकामनाएं हमेशा मंच के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल ने बच्चों में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार देना जरूरी है और उन्हें जीवन में अनुशासन सीखना चाहिए। उनके अनुसार, अनुशासन ही बच्चों को आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है।

देवी दयाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पंचांग हमारे जीवन में किस तरह उपयोगी है। उन्होंने कहा कि हमारा पंचांग ग्रहों की दिशा के अनुरूप कार्य करता है और जीवन के विभिन्न अवसरों में मार्गदर्शन देता है। मंच के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मदद वही सही होती है, जो सही लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण मंच वर्ष 1995 से लगातार सेवा कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: लखनौती फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद

मंच के वरिष्ठ सदस्य लोकेश वत्स एडवोकेट ने सनातन पर्व-दर्शिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचांग हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और यह अपने भीतर सभी प्रमुख त्योहारों को समेटे हुए है। मंच के महासचिव राजू सैनी ने वर्ष भर चलने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी और बताया कि संस्था लगातार समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और पदाधिकारियों को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि निर्धनों और जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में गरीबों की मदद का संकल्प लेना चाहिए। मंच के वर्तमान अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने भी सभी आगंतुकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी और इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल का आरंभ होता है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रोटरी क्लब ने किय कम्प्यूटर लैब का उदघाट

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, राजू सैनी, नरेंद्र बंसल, राजेश सैनी, नंद किशोर नागर, अजय बंसल, सुनील बंसल, गिरीश गोयल, यश बंसल, अमित गर्ग बिट्टू, संजीव सिंघल, राज कुमार जाटव, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, राकेश गर्ग, गोविंद गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गाबा, कुलदीप दीप और सुमित सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

Also Read This

बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

खतौली। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जांच की गई। अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रोटरी क्लब ने किय कम्प्यूटर लैब का उदघाटविभागीय टीम के अनुसार पक्का बाग क्षेत्र में वसीम पुत्र रशीद, फैसल पुत्र नसीमुद्दीन, आस मोहम्मद, तथा खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नई आबादी क्षेत्र में आबिद, उमरदीन, अल्ताफ और अलीमुदीन के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।उपखंड अधिकारी अजय

Read More »

भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की मोरना-शुक्रताल मार्ग से हुई गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोरना से शुक्रताल जाने वाले मार्ग पर स्थित गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगेंवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के

Read More »

दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर

Read More »

देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मांगे पुरी ना होने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने दी बडे आंदोलन की चेतावनीसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक

Read More »

कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

ठेला लगाने से शुरू हुआ था विवाद, नाबालिग से मारपीट और पक्षपात के आरोपों से घिरी पुलिस मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा पुलिस चौकी बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा चौकी लाए जाने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। चौकी परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई, अभद्रता और नाबालिग बच्चे से मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कूकड़ा चौक पर ऋतिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सवप्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर

Read More »