छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के कस्बा छपार में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना चरथावल क्षेत्र निवासी पत्रकार ताहिर त्यागी के बहनोई रईस पुत्र शमशेर के छपार कस्बे में स्थित बंद मकान में हुई। रईस इस समय सऊदी अरब में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कांवड़ की छुट्टियों में बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह जब घर के ताले टूटे देखे तो पडौसियो ने चोरी की सूचना दी। परिजनों के अनुसार चोर घर से 72,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियाँ तथा अन्य कीमती सामान समेत लगभग 4 लाख रुपये रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटा देखे जाने पर हुई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। चोरी की वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छपार थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, मामले में अज्ञात चोरों की तलाश के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा। सीसीटीवी फुटेज के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत ने देवल गुरुद्वारा धरना स्थल पर की मासिक समीक्षा पंचायतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत ने देवल गुरुद्वारा धरना स्थल पर की मासिक समीक्षा पंचायतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने

Read More »