दोस्त की नाबालिग प्रेमिका को कर रहा था ब्लेकमेल, जंगल में काट दिया गला

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि में कांवड़ देखने के लिए हाईवे पर आये युवक की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा बेहद सनसनीखेज है। मृतक हत्यारोपी की नाबालिग प्रेमिका को उसके कुछ फोटो और वीडियो के बहाने ब्लेकमेल कर सम्बंध बनाने का दबाव बना रहा था। घटना की रात प्रेमिका ने ही उसको फोन कर कांवड़ मेले में बुलाया और अपने प्रेमी तथा उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमी प्रेमिका सहित पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेमिका और एक अन्य हत्यारोपी नाबालिग होने के कारण उनको पुलिस ने संरक्षण में लिया है। मुख्य आरोपी की निशांदेही पर आलाकत्ल चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ खतौली रामाशीष यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनुज हत्याकांड़ का सनसनीखेज खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 21.07.2025 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर के अन्तर्गत गुरूकुल स्कूल के पास बन्द पडे शराब ठेके की पीछे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक की पहचान अनुज पुत्र विनोद निवासी ग्राम खानुपुर थाना मन्सूरपुर के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई अंकुर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए बुधवार को 03 अभियुक्तों को एनएच-58 पर शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्षय पुत्र सेन्सरपाल उर्फ भूधर, अमन पुत्र किशनपाल और दीपक पुत्र सहेन्द्र निवासीगण ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर के साथ ही नाबालिग प्रेमिका सहित 02 बाल अपचारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

दोस्त के फोन में देखी प्राइवेट फोटो तो अनुज के मन में उभरी थी नाजायज चाहत

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अक्षय द्वारा बताया गया कि मेरा एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मेरे फोन में किशोरी के कुछ प्राइवेट फोटो थे। मृतक अनुज मेरा दोस्त था। एक दिन अनुज ने मेरे फोन में से मेरी प्रेमिका के फोटो की अपने फोन में वीडियो बना ली और मेरी प्रेमिका का नंबर भी ले लिया तथा उससे बात कर फोटो-वीडियो की जानकारी देकर ब्लेकमेल किया और मिलने का दबाव बनाने लगा। मेरी प्रेमिका ने सारी बात मुझे बताई तो मैने अनुज से ऐसा करने से मना किया परन्तु वह फिर भी मेरी प्रेमिका पर फोन व मैसेज कर मिलने और सम्बंध बनाने के लिये दबाव बनाता रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

मिन्नत के बाद भी नहीं माना तो प्रेमी ने रची साजिश, प्रेमिका जंगल तक ले आई

अक्षय ने बताया कि इस पर उसने अनुज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी प्रेमिका को भी इसमें शामिल करते हुए उससे कहा कि तुम अनुज को फोन कर कांवड देखने के बहाने से हाईवे पर बुला लो वहां मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में ले जाकर उसे ठिकाने लगा देंगे। 20.07.2025 की रात्रि को मेरी प्रेमिका ने कांवड देखने के बहाने से अनुज को फोन करके बुला लिया तथा गुरूकूल स्कूल के पीछे बन्द पडे शराब ठेके के पास लेकर आयी। वहां पर अक्षय अपने 03 साथियों अमन, दीपक व 01 अन्य के साथ पहले से ही मौजूद था। जैसे ही अनुज वहां आया सभी ने उसे पकड लिया तथा चाकू से उसकी गर्दन रेत डाली और चेहरे व पेट में कई वार कर हत्या कर दी। उसके बाद अनुज के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गये। घटना का त्वरित खुलासा करने पर एसपी सिटी ने मन्सूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित, एसएसआई बालिस्टर त्यागी, हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, अमरदीप सिरोही और नितिन कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, राहुल नागर और महिला कांस्टेबल कोमल शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने जताई

Read More »