पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा भाव का परिचय देते हुए शिविरों में पहुंचकर हारे-थके कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने स्वयं शिविरों में पहुंचकर न सिर्फ कांवड़ियों की मरहम-पट्टी की, बल्कि उनकी हर संभव सहायता करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं भारी कांवड़ उठाकर आ रहे शिव भक्तों के कंधों पर स्वयं अपने हाथों से बैंडेज लगाई और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ये शिवभक्त हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है।

शिविरों में उन्होंने कांवड़ियों को शीतल पेय और खाद्य सामग्री वितरित की, साथ ही सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर तत्काल निर्देश भी जारी किए। नगरपालिका अध्यक्ष ने शिविरों में भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन भी परोसा। उन्होंने सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निकलकर शिविरों, विश्राम स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

श्रीमती स्वरूप ने पूरे कांवड़ मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी सुनिश्चित कराई है और स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जलापूर्ति, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सहित हर पहलू पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों में सेवा और सुविधा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए वे स्वयं लगातार शिविरों में पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रही हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर आने वाले हर शिवभक्त को पूर्ण सुविधा, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नगरपालिका अध्यक्ष की इस सेवाभावना और सक्रियता की सराहना की है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  बडसू प्रकरण में प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किसान को समझायाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुरपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »