नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर छपार में गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक स्थित बी-पेक्स छपार में अपना 44वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय तरीके से आयोजित किया। इस अवसर पर सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा करने के साथ ही ग्रामीणों को वित्तीय साक्षर भी किया गया।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त, अरिमर्दन सिंह गौर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सहकारी समितियों के महत्व और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सहभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि अरिमर्दन सिंह ने सहकारिता विभाग की ओर से किसानों के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को भी अरिमर्दन सिंह के सामने रखा, जिस पर उन्होंने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में, नाबार्ड ने एक विशेष और प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस में संवेदनशीलता जगाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है। उन्होंने इस अभियान के महत्व के बारे में सहभागियों को विस्तार से बताया और उन्हें इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्राथमिक कृषि त्र्ाण समिति के किसानों को वित्तीय साक्षर करने के साथ ही वित्तीय जागरूक करना था। इस सत्र में क्रिसिल फाउंडेशन क्रिसिल फाउंडेशन की सीबीओ (कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर) शीजा खानम ने उपस्थित जनसमूह को वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विस्तृत रूप से जागरूक किया। अपने सत्र में, उन्होंने बचत के विभिन्न तरीकों, निवेश के विकल्पों, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने और विशेष रूप से बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों पर गहनता से प्रकाश डाला। शीजा खानम ने समझाया कि सही वित्तीय ज्ञान ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है और उन्हें भविष्य की अनिश्चितताओं से निपटने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर, नाबार्ड ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वह सहकारी क्षेत्र के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापना

कार्यक्रम के समापन पर, बी-पेक्स छपार परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी सहभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त, अरिमर्दन सिंह गौर, डिप्टी एलडीएम प्रभात कुमार गौतम, एफएलसी हेमन्त त्यागी, पेक्स सचिव रविता मलिक, सोसायटी चेयरमैन संजय कुमार त्यागी, डायरेक्टर कुलदीप, अरशद, सहकारी समिति के सदस्य, कृषि विभाग के अधिकारी, एवं अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जा रहे लोगों से भरे वाहन और बस की टक्कर, 10 की मौत, 19 घायल, राष्ट्रपति ने दुख जताया

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जा रहे लोगों से भरे वाहन और बस की टक्कर, 10 की मौत, 19 घायल, राष्ट्रपति ने दुख जतायाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापनापालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »