जल भराव पर जागी ‘सरकार’, डीएम ने ईओ से मांगा प्लान

मुजफ्फरनगर। इस साल दो दिन की बड़ी बारिश के बाद शहर में जल भराव को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है। जनता को गुस्से में देखकर जनप्रतिनिधि पूरी तरह से ग्राउण्ड जीरो पर हैं। बदहाल विकास पर रोती जनता आंसू पौंछकर जागी तो जनप्रतिनिधियों की कुर्सी को भी धक्का लगा और वो सड़कों पर नजर आने लगे। जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे तो उन्होंने जनता के प्रति जवाबदेही से बचकर आरामा की नींद सोते अधिकारियों को भी जगाने का काम किया। अधिकारी जागे और अब शहरी जल भराव की समस्या को समझने के लिए खुद डीएम सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने अंतर विभागीय टीम का गठन करते हुए पालिका ईओ से समन्वय बनाकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए 48 घंटे में प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

ज्ञात रहे कि 29 और 30 जून की रात के बाद नौ जुलाई को शहर में बड़ी बारिश हुई और इस कारण शहर के पॉश इलाकों से लेकर मलिन बस्तियों और निचले क्षेत्रों में भी भारी जल भराव हो गया। इतना ही नहीं शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों में पानी घुस जाने के कारण व्यापारियों को भी करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसके खिलाफ पहली बार जनता में गुस्सा नजर आया और रामलीला टीला पर महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सड़क पर आकर मोर्चा बंदी शुरू कर दी। नगर विधायक व सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप पूरे दलबल के साथ ग्राउण्ड जीरों पर उतरे और समस्याओं को समझा, जनता में विकास का एक विश्वास जगाया गया है। जनता जागी तो जनप्रतिनिधियों की भी नींद उचट गई और अफसरों को भी लापरवाही की चादर छोड़कर जवाबदेही के लिए तैयार होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  नदीम के भरतिया कालोनी में खरीदे मकान में सरकारी नाला होने के आरोप

शनिवार को जब डीएम उमेश मिश्रा शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम के उद्घाटन में पहुंचे तो यहां पर मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही सभासदों ने उनके सामने शहर की जल निकासी की समस्या और नालों पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत को रखा। मंत्री कपिल देव ने डीएम से अंतर विभागीय समन्वय बनवाते हुए आगामी विकास कार्य कराये जाने पर जोर दिया। डीएम ने यहां ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिये कि वो शहरी जल निकासी की समस्या को समझने के लिए एक अंतर विभागीय कमेटी का गठन कर रहे हैं, जिसमें नगर पालिका के साथ ही एमडीए, जल निगम, सीएनडीएस जल निगम नागर इकाई, लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को भी शामिल किया जा रहा है। इस अंतर विभागीय कमेटी के साथ वो समन्वय बनाकर मीटिंग करते हुए जल निकासी में बन रही बाधाओं को चिन्हित करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उनको उपलब्ध करायें, इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें, इसके लिए उन्होंने 48 घंटे की समयावधि तय करते हुए कहा कि इस समय बारिश का समय चल रहा है और ऐसे में इस समस्या को समझने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि शहर में कहां पर नाले व नालियों पर अतिक्रमण है या उनको बंद किया गया है। साथ ही उन्होंने ईओ से कहा कि वो ऐसे पुराने लोगों की भी मदद ले जो शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर पूरी जानकारी रखते हों, प्राइवेट तकनीकी पर्सन से भी वो सहायता लें और एक गंभीर कार्ययोजना तैयार करें। ताकि शासन को भेजकर इसके समाधान के लिए प्रयास किये जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

विकास के लिए लोगों को भी चुकानी पड़ेगी कीमत

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा के समक्ष सभासदों ने यह शिकायत रखी कि लोगों ने नालों और नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण उनकी सफाई नहीं हो पाती है। इस पर डीएम ने कहा कि ईओ को निर्देश दिया गया है। ये कमेटी इस पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करते हुए ऐसे सभी प्वाइंट को चिन्हित करेगी और कांवड़ के बाद एक योजना बनाकर ऐसे अतिक्रमण को हटवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान चाहिए तो लोगों को भी कीमत चुकाने के लिए तैयार होना पड़ेगा। समस्या के विकराल होने में नागरिकों का दोष भी शामिल हैं, लोग नालों में कूड़ा डालते हैं, सड़कों पर फैंकते हैं, तो बारिश के पानी के साथ जल निकासी में अवरोध उत्पन्न करता है। ऐसे लोग भी चिन्हित किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूप

गोबर पर चालान न करने को लेकर भड़की ईओ, एनएसए को चेतावनी

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान रामपुरी और अन्य क्षेत्र में बस्ती में डेयरी चलाकर गोबर को नालियों में बहाने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही 24 घंटे बीत जाने पर भी नहीं की गई, इसको लेकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी है। ईओ ने बताया कि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान रामपुरी में गोबर बहाते हुए देखा था, मौके पर ही चालान करने के निर्देश दिये गये थे, इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही के लिए कहा गया था, लेकिन शनिवार तक भी चालान नहीं किये गये। ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब तलब किया है। साथ ही चालान करने की व्यवस्था सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती को सौंप दी है। तीनों को निर्देशित किया है कि वो चालान बुक निरीक्षण में साथ रखेंगे और तत्काल ही चालानी कार्यवाही की जायेगी। डॉ. अजय का कहना है कि उन्होंने डेयरी वालों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूलने के लिए विभागीय लिपिक को निर्देश दिये थे, लेकिन उसके द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है। इसके लिए लिपिक से भी जवाब मांगा गया है और आज ही चालानी कार्यवाही की जा रही है। 

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार वेंडरों ने अस्वीकारा पालिका का ऑफरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार वेंडरों ने अस्वीकारा पालिका का ऑफरपालिका टीम के बाजार

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर

Read More »