स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ

खतौली। खतौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जंघेड़ी जाटान में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने भारी जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे वहां कीचड़ और फिसलन बनी हुई है। एक छात्र स्कूल आते समय उसी पानी में फिसल गया, जिससे उसका हाथ टूट गया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस जलभराव की समस्या को लेकर कई बार पंचायत व संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। वर्षा के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के सामने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »