आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की संस्तुति पर प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा युवा उद्योगपति आनंद गुप्ता को नगर अध्यक्ष तथा पूर्व भाजपा सभासद प्रियांशु जैन को नगर महामंत्री के दायित्व सौंपते हुए संगठन में मनोनीत किया गया।

नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उनके नए दायित्व के लिए प्रेरित किया और मागदर्शन दिया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। जिला महामंत्री विशाल जैन ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मित्तल व बलविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति युवा कार्यकर्ता ही होता है। संगठन में लगातार विस्तार चल रहा है। ऐसे में प्रमुख रूप से युवा उद्यमी और व्यापारी हमारे साथ आ रहे हैं। आनंद और प्रियांशु का संगठन में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे और व्यापारिक हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता व महामंत्री प्रियांशु जैन ने संगठन द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, व जिला युवा मंत्री हर्षद महेश्वरी सहित कई व्यापारियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Also Read This

9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता पंकज महेश्वरी को आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले संघ के 11वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शनइस अवसर पर संघ परिवार के अमन तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का 11वां वार्षिक उत्सव 9 जून की रात्रि में शहर स्थित सनातन धर्म सभा भवन में भजन संध्या के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया

Read More »