कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

खतौली। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों की पहचान जाहिर करने के सरकारी आदेश पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को खतौली नगर पहुंचे विधायक मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आदेश सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है और इससे समाज में विभाजन की खतरनाक कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर कुछ संगठनों की इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि वे दुकानदारों की पहचान जानने के लिए लोगों के कपड़े तक उतरवा रहे हैं, जो पूरी तरह से असंवैधानिक और अमानवीय है। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी कपड़े उतरवाकर पहचान जांचने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाएंगे। इससे पहले नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीन के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। आगामी चुनावों के दृष्टिगत नए मतदाताओं को जोड़ने और पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने के मुद्दे पर विशेष मंथन किया गया। विधायक मलिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें एकजुट होकर समाज को बांटने वाली ताकतों का विरोध करना होगा। बैठक में वली मंसूरी, सोनू फरीदी, असलम सिद्दीकी, फईम सिद्दीकी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, कफील सिद्दीकी, अभिषेक जैन, गुफरान अंसारी, शब्बू मंसूरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांच

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांचस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  डीएवी कालेज मे बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से

Read More »