पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल के सामने ईट भट्टे के पास जानसठ की ओर से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवकांे को तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार गांव चितौड़ा निवासी 19 वर्षीय रिंकू पुत्र विजयपाल अपने साथी अरुण पुत्र रिषिपाल के साथ शनिवार की शाम लगभग नौ बजे बाइक द्वारा जानसठ से अपने घर जा रहा था। गांव कवाल के सामने ईट भट्टे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार रिंकू और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को सीएचसी जानसठ भिजवाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी में अव्वल नम्बर

परिजन रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ में स्थित नारायण अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की सुबह लगभग 10 बजे रिंकू की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। कवाल चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। कार चालक बाइक में टक्कर मार कर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान का पुत्र उज्जवल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *