भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इसमें शहर के विकास के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर मंथन हुआ।

इस बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, चारों मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर, अमित शास्त्री, दीपक मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ नगर की विकास योजनाओं, जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को मज़बूत करने और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रतिब(ता जताई।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शनिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं के साथ श्संगठनात्मक बैठकश् का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही इसके लिए योजना, रचना एवं पिछले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें पार्टी संगठन की एकजुटता और समर्पण की झलक देखने को मिली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रही जनहितैषी एवं लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी दायित्व सौंपे गये। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, रोहताश पाल, रेणु गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन के अलावा पालिका सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित शर्मा, अमित पटपटिया, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अर्जुन प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का फल दूसरे जन्म में मिलता हैः नयन सागर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »