राजवाड़े की पटरी टूटी, रजवाहे का पानी खेतों में घुसा, फसलें तबाह

खतौली। क्षेत्र के शेखपुरा स्थित राजवाड़े की पटरी वर्षा के कारण मिट्टी के कटाव से टूट गई, जिससे रजवाहे का पानी किसानों के खेतों में इस कदर घुस गया कि न केवल उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं बल्कि कई स्थानों पर खेतों की बाउंड्री वॉल भी गिर गई। इसके साथ ही भारी मात्रा में मिट्टी का बहाव भी देखने को मिला, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

किसानों का आरोप है कि बरसात से पहले सिंचाई विभाग ने रजवाहों की सफाई और पटरियों की मरम्मत सही तरीके से नहीं कराई। अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है और पहले दिन की बारिश में ही सिंचाई विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। जलभराव और बहाव के कारण कई खेत जलमग्न हो गए हैं और फसलों का नामोनिशान मिट गया है। पीड़ित किसान मुकेश सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी सैनी नगर ने बताया कि रजवाहे का पानी पटरी की मिट्टी काटते हुए उनके खेत में घुस गया जिससे उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि उनके अलावा आसपास के कई किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस पूरी लापरवाही के लिए सिंचाई विभाग जिम्मेदार है, जिसने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए।

इसे भी पढ़ें:  फुटबॉल में दो छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

इस मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रदेश सचिव राधे प्रणामी ने मौके पर पहुंचकर खराब हुई फसलों का मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौके पर तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत पर पानी फेरने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता निधीश राज गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर गोली मारी

किसानों ने एसडीएम एवं सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते कार्रवाई की होती तो इस नुकसान से बचा जा सकता था। अब प्रशासन पर जिम्मेदारी है कि वह जांच कर किसानों को न्याय दिलाए।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »