कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह की कांवड़ यात्रा 2025 को शिव भक्तों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवर को लगातार दूसरे दिन कांवड़ मार्ग का वृहद औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और समस्याओं को समझते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान बझेडी रोड पर हो रहे जलभराव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को सही करने के बजाये वहां पर रेत डाल देने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ को सड़क ठीक कराने के साथ ही पालिका द्वारा जल निकासी के लिए बनवाये जा रहे सीसी नाला का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सभासदों, भाजपा नेताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ शिव चौक पहुंची और भगवान शिव का पूजन करने के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कच्ची सड़क डिवाईडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटनी करने के लिए तत्काल ही मालियों को लगाकर कार्य शुरू कराया तो वहीं रास्ते में भ्रमण करते हुए सड़क और पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और सभासदों से भी कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर कार्य की आवश्यकता और समस्याओं को समझने के लिए संवाद किया और पैदल भ्रमण करते हुए जहां पर भी गडढे या जलभराव मिला, उसके लिए तत्काल समाधान के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायल


उनके द्वारा बझेडी अंडरपास तक औचक निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने पर जोर दिया। बझेडी रोड पर हुए जलभराव के दौरान वहां पर बीच सड़क में ही रेत डाल दिये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर जानकारी मांगी तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गडढे भरने और जलभराव रोकने के लिए ऐसा किया है, लेकिन रेत डाल दिये जाने से वहां पर धसन होने से आवागमन में हो रही परेशानी को देखकर उन्होंने निस्तारण के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्या

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में शहर से गुजरने वाले शिव भक्तों को आवागमन में अत्याधिक सुलभ सुविधा प्रदान करने के लिए पालिका प्रतिब( है, इसके लिए लगातार निरीक्षण कर समस्याओं को समझा जा रहा है। 10 जून से पहले तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिये गये हैं। पालिका कांवड़ मार्ग पर सबसे बड़ा काम सीसी नाला निर्माण कराकर करा रही है। बझेडी अंडरपास से शहर की ओर सड़क के दोनों साइड 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत करीब 39 लाख रुपये की धनराशि इस पर खर्च की जा रही है। यह नाला 380 मीटर तक बनाया जायेगा। अभी एक साइड का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जो कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण होगा, इससे कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। शिव भक्त अतिथि हैं और उनका नगरपालिका अतिथि देवो भवः की संस्कृति को चरितार्थ करते हुए नगर में स्वागत करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  बैंक प्रबंधक के किराए के घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अर्जुन प्रजापति, अनुज कुमार, अमित पाल, अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा, भाजपा नेता पवन अरोरा, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, प्रमोद कुमार के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार व राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार सहित पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  बघरा तांगा स्टैण्ड पर खत्म होगा कूड़ा डलावघर, बनेगी सड़कजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »