मंडी कोतवाली घेरने पर भाकियूू तोमर नेताओं पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली का घेराव करते हुए धरना दिये जाने पर आखिरकार पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने संगठन के दो पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही के बाद भी संगठन ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की अपनी घोषणा को जारी रखा है।

भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम अंकित गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली का घेराव करते हुए धरना दिया था। इस दौरान थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों से बहस के बाद मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में आठ नेताओं को पकड़ा गया था, लेकिन बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया। इसी बीच भाकियू तोमर ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन की घोषणा कर दी, तो अब पुलिस ने भी भाकियू तोमर के युवा प्रदेशाध्यक्ष पश्चिम अंकित गुर्जर सहित कई पदाधिकारियों और अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि कोतवाली में घेराव करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दो लोगों सोनू चौधरी और सलीम मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनम

पुलिस की इस कार्यवाही पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता निराश न हो। पुलिस को इसका जवाब दिया जाएगा। किसानों को जेल भेजना, उन पर लाठीचार्ज होना पुराना काम है। उन्होंने कहा कि दो जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना होकर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे अपना हक लेना है, वही धरने में आये। पुलिस से आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने मांग कर कहा कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी व लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड होने के साथ दर्ज मुकदमा वापस लेने तक आंदोलन चलेगा। इसमें बिजनौर, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार व मेरठ जनपद के भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बनेसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »